Tuesday, October 20, 2026
Home कोरबा बालको में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की...

बालको में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

223

The Duniyadari : कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में बीती रात करीब 1:30 बजे हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह ने दहशत मचा दी। लगभग दो दर्जन लुटेरों ने स्थानीय निवासी शत्रुघ्न दास के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और किसी को विरोध करने का मौका नहीं दिया।

लुटेरों ने घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह घटना संगठित गिरोह की हरकत प्रतीत हो रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर सुराग जुटाने में लगी है।