Saturday, October 24, 2026
Home रायगढ़ बिना काम भुगतान का मामला: पुसौर नगर पंचायत के सब इंजीनियर दुर्गेश...

बिना काम भुगतान का मामला: पुसौर नगर पंचायत के सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार निलंबित

111

The Duniyadari : रायगढ़। पुसौर नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार के खिलाफ नगरीय प्रशासन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें गुरुवार को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच में सामने आया कि जल आवर्धन पंप हाउस के समीप प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण में वास्तविक कार्य किए बिना ही भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा अन्य वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के संकेत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में मालाकार को संयुक्त संचालक (जेडी) कार्यालय, बिलासपुर से संबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह ही कलेक्टर के निर्देश पर मालाकार को नगर पंचायत से हटाकर उनके स्थान पर हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर गजेंद्र साहू को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।