Saturday, October 24, 2026
Home जशपुर ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत: महिला एवं बाल विकास विभाग का लिपिक...

ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत: महिला एवं बाल विकास विभाग का लिपिक ACB के जाल में फंसा

109

The Duniyadari : जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है। आरोपी लिपिक को 40 हजार रुपये की अवैध राशि स्वीकार करते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरीश कुमार वारे पर विभाग में कार्यरत एक भृत्य के स्थानांतरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह पहले ही 30 हजार रुपये वसूल चुका था। जब पीड़ित भृत्य शेष राशि देने में असमर्थ हुआ तो आरोपी ने कथित रूप से उसकी पल्सर मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।