Saturday, August 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में गोंड राजा रघुराज सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

बिलासपुर में गोंड राजा रघुराज सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

167

The Duniyadari : बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के ऐतिहासिक रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। शहर के हृदय में स्थित लगभग 5 एकड़ भूमि को राजा रघुराज सिंह ने वर्ष 1958 में खेलों के विकास के उद्देश्य से दान किया था, जिस पर यह प्रतिष्ठित स्टेडियम निर्मित है।

क्रिकेट और इनडोर खेलों की महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का केंद्र रहा यह स्टेडियम कई रणजी मुकाबलों की मेजबानी भी कर चुका है। फिजिकल कल्चरल सोसाइटी द्वारा संरक्षित यह मैदान प्रदेश के खेल इतिहास में विशेष स्थान रखता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।