Saturday, March 14, 2026
Home Breaking बीच सड़क पर उतरा CM का हेलीकॉप्टर, असली वजह निकली कुछ और

बीच सड़क पर उतरा CM का हेलीकॉप्टर, असली वजह निकली कुछ और

123

The Duniyadari: इंदौर– इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर एमआर-12 रोड पर बीच सड़क पर उतरा, अचानक सड़क पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लवकुश चौराहे से बायपास को जोड़ने वाली यह सड़क इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा बनाई जा रही है।

अधिकारियों ने दावा किया था कि सड़क के निर्माण में उच्च गुणवत्ता के मटेरियल उपयोग किए गए हैं, जिससे यह सड़क 50 सालों तक यथावत रहेगी। सड़क लवकुश चौराहे से बायपास को जोड़ती है। सड़क की गुणवत्ता की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री ने वहीं हेलीकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया।

लोगों की लगी भीड़

सीएम का हेलीकॉप्टर उतरते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना लोगों के लिए चौंकाने वाली थी, क्योंकि आमतौर पर सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारे जाते हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों से उसके निर्माण के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों ने सड़क के निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की उच्च गुणवत्ता का दावा किया है, लेकिन अब यह देखने की बात होगी कि यह सड़क भविष्य में कितनी टिकाऊ साबित होती है।

खबर अभी अपडेट की जा रही है…