Sunday, July 12, 2026
Home देश बीच सड़क पर युवती को हाथ पकड़ रोका… लोगों ने जमकर की...

बीच सड़क पर युवती को हाथ पकड़ रोका… लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा…

428

एमपी।आगरा के कमला नगर इलाके की बीएड की छात्रा को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास छात्रा को रोक लिया। स्कूटी की चाबी निकाल ली और जोर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कई दिनों से परेशान कर रहा था आरोपी
युवती थाना कमला नगर इलाके की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि लाल मस्जिद के पास, बल्केश्वर निवासी ओमबाबू उर्फ भूरा आये दिन पीछा करके परेशान कर रहा था। सोमवार को वो स्कूटी से जा रही थी। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास आरोपी ने उसको रोक लिया। स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके बाद हाथ पकड़ लिया और जोर जबरदस्ती करने लगा।
इस पर युवती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।