Wednesday, October 21, 2026
Home बिहार/पटना बीजेपी की दूसरी सूची जारी: लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद...

बीजेपी की दूसरी सूची जारी: लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को मिला टिकट

212

The Duniyadari : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में कई नए और चर्चित नामों को जगह मिली है, जिनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा सबसे प्रमुख हैं। पार्टी ने इस बार युवा और प्रभावशाली चेहरों को आगे रखकर मैदान सजाने की रणनीति अपनाई है।

सूत्रों के मुताबिक, मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मैथिली अपनी मधुर लोकगायकी और सांस्कृतिक पहचान के चलते ग्रामीण और युवा मतदाताओं में खास लोकप्रियता रखती हैं। बीजेपी उन्हें बिहार की सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर पेश कर रही है।

वहीं, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट मिला है। मिश्रा की सख्त और ईमानदार अफसर की छवि जनता के बीच भरोसे का प्रतीक मानी जाती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने इस सूची के जरिए साफ संदेश दिया है कि वह इस बार जनभावनाओं और नई सोच के साथ मैदान में उतर रही है।