Sunday, August 23, 2026
Home बिहार/पटना “बॉस की हुई लॉस! भाजपा अध्यक्ष के अभेद्य किले को प्रशांत किशोर...

“बॉस की हुई लॉस! भाजपा अध्यक्ष के अभेद्य किले को प्रशांत किशोर ने किया ध्वस्त”

27
Screenshot

The Duniyadari:पटना। बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में ही भाजपा के मजबूत गढ़ बांकीपुर में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 18 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया। यह सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इस जीत को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का वर्षों से मजबूत जनाधार रहा है। नितिन नवीन लगातार इस सीट से विधायक रहे और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उपचुनाव पूरे देश की निगाहों में था। ऐसे में प्रशांत किशोर की यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि भाजपा के परंपरागत गढ़ में बड़ी राजनीतिक सेंध मानी जा रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन मतदाताओं ने जन सुराज के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया। मतगणना के शुरुआती दौर से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए रहे और अंततः बड़े अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है। उनका कहना था कि जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और यह परिणाम बिहार की राजनीति को नई दिशा देने वाला साबित होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि “बिहार में मोदी की हार हुई है।” यह बयान उनका राजनीतिक मत है।

वहीं, मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा के उपचुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे विपक्ष भाजपा पर लगातार हमलावर है।