Sunday, September 20, 2026
Home देश बीजेपी ब्रेकिंग : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, जानें कहां...

बीजेपी ब्रेकिंग : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, जानें कहां की मिली जिम्मेदारी

380

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में मिशन 2024 की तैयारी के लिए संगठन में बदलाव का दौर जारी है। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्रदेश कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड नियुक्त किया गया है।

०-गृहमंत्री अमित शाह का करीबी हैं सुनील बंसल

बता दें कि सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। यूपी में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) जिताकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है।