बेमेतरा: SSP रामकृष्ण साहू से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे नए अधिकारी

39

The Duniyadari : बेमेतरा, 30 दिसंबर 2025। जिले में नवपदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निरीक्षक के.सी. दास तथा उप निरीक्षक असीम किर्तनीया ने अपना परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी व जनोन्मुखी बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने नवआगंतुक अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, जिसे सामूहिक प्रयास और संवेदनशील कार्यशैली के माध्यम से और सुदृढ़ किया जा सकता है।

मुलाकात के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस कार्यप्रणाली तथा आम जनता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।