ब्रेकिंग: ओडिशा का वीरपप्पन गिरफ्तार, क्योंझर वन विभाग की STF टीम ने हाथी दांत के साथ दो तस्करों को दबोचा, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

285

क्योंझर(ओडिशा)। ओडिशा पुलिस (Odisha Police) और क्योंझर वन विभाग (Keonjhar Forest Department) की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हाथी दांत रखने और तस्करी के आरोप में दो लोगों (Two People Arrested) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 38 वर्षीय रमाकांत प्रधान (Ramakant Pradhan) और 35 वर्षीय अनामा मुंडा क्योंझर के रायसुआं अंतर्गत कलंदा गांव के रहने वाले हैं।

खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ की एक टीम ने क्योंझर के वन अधिकारियों के साथ पाटुंग-कलंदा रोड से रमाकांत को 5.662 किलोग्राम वजन वाले हाथी के दो दांतों के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

टीम ने रमाकांत के कब्जे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की हैं। एसटीएफ अधिकारियों ने कहा कि चूंकि आरोपी वन्यजीव वस्तुओं के कब्जे के समर्थन में दस्तावेज पेश नहीं कर सका, इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी रमाकांत से पूछताछ की और दो अन्य लोगों के दांतों की तस्करी में शामिल होने के बारे में पता चला। इसके बाद देर रात अनामा मुंडा को पकड़ लिया।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

डीएफओ धमधेरे धनराज हनुमंत ने कहा कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपियों के पास से बरामद दांत दो साल पुराने हैं।