Monday, May 18, 2026
Home देश ब्रेकिंग: केरल में RSS कार्यालय पर फेंका गया बम, खिड़की शीशे टूटे,...

ब्रेकिंग: केरल में RSS कार्यालय पर फेंका गया बम, खिड़की शीशे टूटे, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

272

कन्नूर। Bomb hurled at RSS office in Kerala केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह हुई, हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भाजपा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

इस घटना पर भाजपा के टॉम वडक्कन ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति सामाजिक संगठनों पर बम फेंकने के स्तर तक बिगड़ गई है। यह नागरिक समाज में स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले भी आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। इस तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से जल्दी से निपटना होगा।