Friday, November 6, 2026
Home देश ब्रेकिंग: नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कारणों...

ब्रेकिंग: नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कारणों की जांच जारी

335

नई दिल्ली। Fire broke out in Navjeevan Express
: आंध्रप्रदेश से सुबह-सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली खबर मुताबिक आंध्रप्रदेश के गुडूर इलाके में नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं रेलवे अधिकारियों ने गुडूर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग पर तुरंत काबू पा लिया।

बताया गया कि ट्रेन लगभग एक घंटे तक गुडुरु रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। वहीं ट्रेन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।