Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: नारायणपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की हत्या, चुनाव...

ब्रेकिंग: नारायणपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की हत्या, चुनाव प्रचार के दौरान कौशलनार के पास नक्सलियों ने मारी गोली

387

नारायणपुर। बस्तर संभाग में मतदान के ठीक तीन पहले शनिवार को नक्सलियों ने नारायणपुर जिला भाजपा के उपाअध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब भाजपा के उपाअध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे कौशलनार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। रतन दुबे परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष भी थे।

हालांकि पुलिस द्वारा इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई मगर इलाके में नक्सली पर्चे में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही गई है। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

बता दें कि इससे पहले नक्सलियों ने बीजापुर में मुखबिरी का आरोप लगाते हुए 4 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। वहीं मोहला मानपुर में बिरजु तारम की ह​त्या नक्सलियों ने की थी।