The Duniyadari: कुसमुंडा क्षेत्र के सूखे पड़े पेट्रोल पंपों के बीच आज थोड़ी राहत देखने को मिली है। लंबे समय से पेट्रोल संकट झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर यह रही कि शिवम पेट्रोल पंप (HP) पर एक टैंकर पेट्रोल पहुंचा है।
पेट्रोल पहुंचते ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। क्षेत्र में पहले से पेट्रोल की कमी के कारण लोग काफी परेशान थे, ऐसे में इस सप्लाई को “बारिश की पहली बूंद” की तरह देखा जा रहा है।
पेट्रोल पंप के संचालक शेखर कुंडू ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में एक टैंकर पेट्रोल लगभग दो दिनों तक चलता है। हालांकि, वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि यह स्टॉक कितने समय तक टिक पाएगा।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में सप्लाई बेहतर हो सकती है और कल एक और टैंकर पेट्रोल पहुंचने की संभावना है।
फिलहाल, क्षेत्र के लोग इस सीमित राहत के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।















