Saturday, March 14, 2026
Home पुलिस ब्रेकिंग: पांच थाना प्रभारियों का वेतन वृद्धि पर आईजी ने लगाई रोक,...

ब्रेकिंग: पांच थाना प्रभारियों का वेतन वृद्धि पर आईजी ने लगाई रोक, जानिए कारण

415

अंबिकापुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर थाना प्रभारी रामानुगंज, रघुनाथनगर, सनावल, बलरामपुर, राजपुर की एक-एक वेतन वृद्धि रोक दी है।

कामकाज में लापरवाही के मद्देनजर कई थाना व चौकी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आईजी ने समीक्षा बैठक में कड़ा रुख दिखाते हुए चेताया कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।