Tuesday, September 15, 2026
Home देश ब्रेकिंग: हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग: हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

385

धर्मशाला। धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगे खालिस्तान के झंडे लगा मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, इन झंडों पर खालिस्तान लिखा  हुआ था।

मामला सामने आने के बाद इन्हें योल पुलिस ने मौके पर जाकर उतारा। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से अल सुबह विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना मिली थी।

बता दें कि धर्मशाला तपोवन स्थित विधानसभा भवन की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये वीडियो विधानसभा भवन के बाहर गेट का है जहां पर खालिस्तानी झंडे नज़र आ रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद धर्मशाला में हड़कंप मचा। ये झंडे किसने लगाये इसकी जांच पड़ताल चल रही है।