Monday, March 30, 2026
Home देश ब्रेकिंग: CBI विशेष कोर्ट के जज को मिली धमकी, टीएमसी नेता अनुब्रत...

ब्रेकिंग: CBI विशेष कोर्ट के जज को मिली धमकी, टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को जमानत नहीं दी ताे..पढ़ें पूरी खबर

244

आसनसोल। आसनसोल के सीबीआई विशेष कोर्ट के न्‍यायाधीश राजेश चक्रवर्त्‍ती को धमकी भरा पत्र मिला है। न्‍यायाधीश ने खुद बताया है कि उनको पत्र भेजकर धमकी दी गई है। कहा गया है कि यदि टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को जमानत नहीं दी तो पूरे परिवार को एनडीपीएस एक्ट में फंसा दिया जाएगा।
न्‍यायाधीश राजेश चक्रवर्त्‍ती ने इस धमकी भरे पत्र से जिला जज और कलकत्‍ता हाई कोर्ट को अवगत कराया है। भाजपा प्रवक्‍ता अमित मालवीय ने उनके इस पत्र को ट्वीट कर लिखा है कि सीएम ममता बनर्जी बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को उनकी गिरफ्तारी के बाद भी बचाती रही हैं।
बता दें कि टीएमसी बीरभूम के जिलाध्‍यक्ष व बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने मवेशी तस्‍करी मामले में गिरफ्तार किया है। वे अभी रिमांड पर हैं। सीबीआइ लगाता उनके व रिश्‍तेदारों की काली कमाई  के बारे में खुलासा कर रही है।