Thursday, May 14, 2026
Home कोरबा ब्रेकिंग: CM  को काला झंडा दिखाने निकले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गिरफ्तार..प्रशासन...

ब्रेकिंग: CM  को काला झंडा दिखाने निकले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गिरफ्तार..प्रशासन सकते में..

530

कोरबा। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया है।

बड़ी संख्या में पहुंचे मोर्चा के कार्यकर्ता अपने साथ काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरबा प्रवेश के दौरान युवा मोर्चा द्वारा काला झंडा दिखाया गया। विरोध किया गया एवं गिरफ्तारी दी गई।

 

अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने आज शहर के चप्पे चप्पे में पुलिस बल व सशस्त्र बल के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। मामला समझ में आते ही फौरी कार्रवाई की गई और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। इस घटना से एक बार फिर शहर की सियासत गर्मा गई है।