Monday, October 5, 2026
Home देश भाजपा सांसद और बालीवुड अभिनेत्री किरण खेर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी...

भाजपा सांसद और बालीवुड अभिनेत्री किरण खेर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

338

नई दिल्ली। BJP MP and actress Kirron Kher Corona positive : भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्‍होंने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्‍यम से दी। उन्‍होंने कहा कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में आने वाले लोग कृपया अपनी जांच करवाएं।

BJP MP and actress Kirron Kher Corona positive :
भारत समेत देशभर में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसारने लगा है। भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से कोविड के मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के दूसरे हिस्सों में कोरोना के केस अब मेडिकल एक्सपर्ट की टेंशन बढ़ा रहे हैं। अगर वर्ल्ड लेवल पर कोरोना की बात करें तो पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना के 66 हजार मरीज मिले हैं।

राजधानी दिल्ली में 4 फीसदी हुई पॉजिटिविटी रेट

BJP MP and actress Kirron Kher Corona positive :
राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड के 72 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 3.95 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक ओर जहां दिल्ली में H3N2 वायरस के साथ ही कोरोना के केसों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 3.52 फीसदी जबकि शुक्रवार को 3.13 फीसदी थी।