Wednesday, October 28, 2026
Home कोरबा भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन ने दी नवरात्रि की बधाई और...

भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन ने दी नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं

270

The Duniyadari कोरबा : वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद और भाजयुमो के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने जिलेवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।नवरात्रि केवल मातृ शक्ति की उपासना का पर्व नहीं है,बल्कि यह आत्मानुशासन,अंतःकरण की शुद्धि और मन की एकाग्रता को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करता है। मां दुर्गा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे, और कोरबा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।