Saturday, April 18, 2026
Home Breaking भीषण गर्मी में राहत: शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी शुरू करेगी निःशुल्क शीतल...

भीषण गर्मी में राहत: शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी शुरू करेगी निःशुल्क शीतल शरबत वितरण

3

The Duniyadari: KORBA – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी के सौजन्य से जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण किया जावेगा ।

उक्त जानकारी देते हुए शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी के पीआरओ सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण अप्रैल से जून माह तक किया जावेगा, जिसका शुभारंभ 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जावेगा ।

इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षद सहित आमजनों को आमंत्रित किया गया है।

सुरेश कुमार अग्रवाल

पीआरओ

शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी