The Duniyadari: कोरबा- विधि जगत के लिए बिलासपुर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र कुमार पाराशर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का अध्यक्ष चुना गया है।
उनके निर्वाचन की घोषणा के बाद प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
लंबे समय से विधिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे पाराशर को उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कार्यशैली के लिए जाना जाता है।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने को उनके अब तक के योगदान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उनके निर्वाचन की खबर मिलते ही समर्थकों, सहयोगियों और विधिज्ञ समुदाय के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में परिषद नई ऊर्जा और बेहतर दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।
विधि समुदाय के लिए इसे गर्व का क्षण माना जा रहा है, वहीं आने वाले समय में परिषद की गतिविधियों में और अधिक सक्रियता की उम्मीद भी जताई जा रही है।















