Monday, October 5, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में फेरबदल, 7 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में फेरबदल, 7 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

6

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। गृह पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

तबादला सूची में मुख्यमंत्री सुरक्षा के साथ राजभवन और वीआईपी सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस स्तर पर भी दो अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सचिन्द्र चौबे (CC-2011) को PTS मैनपाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

आलोक तिवारी (CC-2016) अब मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित होकर 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर में सहायक सेनानी के रूप में सेवाएं देंगे।

गिरीश कोरी (CC-2016) को राजभवन सुरक्षा से हटाकर VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है।

दिनेश सिंह (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर राजभवन सुरक्षा, रायपुर में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मयंक रणसिंह (DD-2018) को SIA पुमु, नवा रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर भाटापारा, जिला बलौदाबाजार में अनु. अधिकारी (पुलिस) के पद पर भेजा गया है।

तारेश साहू (DD-2018) अब भाटापारा से स्थानांतरित होकर जिला बिलासपुर में उप पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालेंगे।

नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) को राजभवन सुरक्षा से हटाकर VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग के इस आदेश के बाद सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं।