Monday, June 29, 2026
Home Breaking भीषण सड़क हादसा: बुलेट-मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो...

भीषण सड़क हादसा: बुलेट-मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

12
Oplus_16908288

The Duniyadari: दुर्ग- जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बुलेट और मोपेड की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार सड़क पर जा गिरे।

सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। मृतकों में एक की पहचान यश शर्मा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय किसी चालक ने शराब का सेवन किया था या नहीं तथा हादसे के पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण तो नहीं था।