The Duniyadari: कांकेर- जिले के नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज कांकेर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।















