Tuesday, October 27, 2026
Home Uncategorized मंत्री कश्यप ने किया एफआईआर दर्ज कराने का ऐलान, कांग्रेस पर किया...

मंत्री कश्यप ने किया एफआईआर दर्ज कराने का ऐलान, कांग्रेस पर किया आरोप

268

The Duniyadari  “जगदलपुर सर्किट हाउस विवाद पर मंत्री केदार कश्यप का कड़ा जवाब: इसे बताया व्यक्तिगत मामला, कांग्रेस पर साधा निशाना, कानूनी कार्रवाई का ऐलान”

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप आज जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय के साथ कथित विवाद को लेकर बयान दिए। मंत्री ने इसे केवल एक व्यक्तिगत मामला बताया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की आलोचना की।

केदार कश्यप ने कहा कि यह केवल उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित करने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और आवश्यक एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, “दीपक बैज केवल अपनी राजनीतिक सुरक्षा के लिए आधारहीन बयान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन मामलों को तूल देकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्हें व्यक्तिगत मामलों को लेकर बयानबाजी करने की बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।”

 

—