Tuesday, September 22, 2026
Home देश मंदिर में चोरी करने के लिए कर दिया 7 कुत्तों मर्डर, बेजुबानों...

मंदिर में चोरी करने के लिए कर दिया 7 कुत्तों मर्डर, बेजुबानों को को बेरहमी से मौत के घाट उतारा

446

भभुआ। बिहार के भभुआ में स्थित एक मंदिर में चोरी करने के लिए चोरों ने 7 कुत्तों की हत्या कर दी. मामला उजागर होने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।  भभुआ जिले के स्टेशन रोड से कुछ दूरी पर काली माता का पुराना मंदिर है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर की दानपेटी पर असामाजिक तत्वों की काफी समय से नजर थी। इससे पहले भी मंदिर से चोरी करने के कोशिश की जा चुकी है, इसी धन के लालच में चोरों ने बेजुबान जानवरों को मौत के घाट उतार दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की दानपेटी पर असामाजिक तत्वों की नजर थी इस वजह से आसपास के कुत्तों को मंदिर में खाना दिया जाता था। इसके बदले ये जानवर रात को मंदिर की रखवाली करते थे। मंदिर में ग्रिल बंद था उसे तोड़ने की कोशिश पर कुत्ते भौंकने लगते थे। इसी खौफ से चोरों ने सभी कुत्तों को खाने में जहर दे दिया।

जानकारी के अनुसार वारदात के दौरान मौके पर सात कुत्ते मौजूद थे, चोरों ने सभी कुत्तों को मार डाला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर दानपेटी में मौजूद सभी रुपए चुरा लिए। मंदिर का दरवाजा तोड़कर पैसे चुराने की वारदात से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने घटना को घिनौना करतूत बताते हुए मरे कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।