Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की...

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की दी जानकारी

237

नई दिल्ली। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) इन दिनों दिल्ली के दौरे पर है। इस दौरान शनिवार सुबह भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

 

मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीटर पर दी। कहा – आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।