Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking चैत्र नवरात्रि पर धीवर समाज ट्रस्ट द्वारा शीतल शरबत एवं चना भोग...

चैत्र नवरात्रि पर धीवर समाज ट्रस्ट द्वारा शीतल शरबत एवं चना भोग वितरण

155

The Duniyadari: माँ भवानी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु किया गया आयोजन

कोरबा-

पावन चैत्र नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर धीवर समाज ट्रस्ट, कोरबा द्वारा माँ भवानी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शीतल शरबत एवं चना भोग वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सर्वप्रथम ट्रस्ट के संरक्षक महोदय द्वारा माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतल शरबत एवं चना भोग वितरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सराहनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से ट्रस्ट के संरक्षक आदरणीय छतरामभीष्म जी, अध्यक्ष राजेश धीवर जी, सचिव लक्ष्मी जलतारे जी, सह-सचिव कोमल जलतारे जी, मीडिया प्रभारी विजय धीवर जी, कार्यकारिणी सदस्य दीपक धीवर जी विजय धीवर जी राजा जलतारे जी , भानु जलतारे जी, वेद प्रकाश धीवर जी, गणेशराम धीवर जी, मनीष भीष्म जी,महिला कार्यकारिणी सदस्य यामिनी धीवर जी, शारदा जलतारे जी, रेवती जलतारे जी, नव्या जलतारे, निधि जलतारे की विशेष उपस्थिति रही।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि माता रानी के पावन चैत्र नवरात्रि पर्व पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में आस्था, एकता, सहयोग और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

अंत में सभी ने माता रानी से समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं कल्याण की कामना की।

जय माता दी।