Monday, September 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में जुआ खेलते 17 आरोपी...

महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में जुआ खेलते 17 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख रुपये जब्त

231

The Duniyadari : महासमुंद। शहर के बाला जी होटल में बीती रात पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते 17 से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 7 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई।

पकड़े गए लोगों में शहर के कई नामचीन चेहरे शामिल हैं, जिनमें कुछ नेता और व्यापारी भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई।