Monday, March 30, 2026
Home Breaking माता कौशल्या मंदिर पहुंचे सीएम साय, प्रदेश की खुशहाली के लिए की...

माता कौशल्या मंदिर पहुंचे सीएम साय, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

3

The Duniyadari: रायपुर- विष्णु देव साय ने सोमवार को माता कौशल्या मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता कौशल्या और बाल स्वरूप भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीएम साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि चंदखुरी की पावन भूमि पर आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि माता कौशल्या और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को विकास, सुशासन और सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि ईश्वरीय कृपा से राज्य के हर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।