वेब डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेटा राघव चड्ढा हाल ही में कई बार साथ नजर आए। कभी एयरपोर्ट पर, कभी लंच तो कभी डिनर के लिए। खबरों के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। सिंगर हार्डी संधु ने भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ भारत पहुंच चुकी हैं जिससे भी इस खबर पर मुहर लग रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आने लगे कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा कितना कमाते हैं? दोनों में से किसकी कमाई ज्यादा है? दोनों में ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है? आइए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कमाई
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य होने के अलावा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। नामांकन के वक्त जब राघव चड्ढा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था उस वक्त ये पता चला कि उनके पास 37 लाख की प्रॉपर्टी है और उनके सिर किसी तरह का कर्ज नहीं है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि परिणीति चोपड़ा की एक महीने की कमाई भी राघव चड्ढा की कुल संपत्ति से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा एक महीने में 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग ₹ 60 करोड़ है। वहीं एक फिल्म के लिए परिणीति लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
राघव चड्ढा की अचल संपत्ति
जहां राघव के पास कोई घर और जमीन नहीं है वहीं परिणीति के पास मुंबई में आलीशान मकान है। परिणीति चोपड़ा का मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसमें शानदार फर्नीचर और कई अन्य सामान हैं।
राघव और परिणीति का कार कलेक्शन
राघव चड्ढा के पास जहां साल 2019 मॉडल की 13 लाख की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है वहीं परिणीति के पास ऑडी ए6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 है। परिणीति ज्यादातर जैगुआर XJL में देखी जाती हैं और यह उनकी सबसे महंगी कार है।