Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की केबिनेट आज ,अनुपूरक बजट को मिलेगी मंज़ूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की केबिनेट आज ,अनुपूरक बजट को मिलेगी मंज़ूरी

325

The duniyadari रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे नवा रायपुर में मंत्रालय स्थित कैबिनेट हॉल में होगी. कैबिनेट में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की संभावना है.

निकायों में महापौर, अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है. प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. बैठक में चालू खरीफ सीजन में बारिश व फसलों की स्थिति और खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी. फिलहाल प्रदेश के कई जिलों व तहसीलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई का कार्य प्रभावित हुआ है. इसके अलावा कैबिनेट में किसानों व कर्मचारियों के हित में भी कुछ अहम् फैसले होंगे.