Sunday, August 16, 2026
Home बाबा महाकाल 19 जुलाई बाबा श्री महाकाल जी भस्म आरती: बाबा श्री...

19 जुलाई बाबा श्री महाकाल जी भस्म आरती: बाबा श्री महाकाल जी का रजत मुकुट आभूषण और भांग चन्दन से श्रृंगार

258

The duniyadari उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल के मस्तक में भांग त्रिपुंड और चंदन अर्पित कर राजा स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

शुक्रवार की सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।