Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में...

मुख्यमंत्री साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

11
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने तय कार्यक्रम के तहत वे सबसे पहले राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सरगुजा जिले के उदयपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे झिरमिति स्टेडियम हेलीपैड पहुंचने के बाद ऐतिहासिक रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। लगभग पांच दशक पुरानी इस सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े आयोजन में भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़ी आस्था और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी अवलोकन करेंगे।

रामगढ़ महोत्सव के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायगढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात शाम को रायपुर लौटेंगे। इस दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।