मुलायम सिंह यादव की सेहत फिर बिगड़ी, मेदांता के ICU में किए गए शिफ्ट

126

लखनऊ। उत्‍तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। रविवार को अचानक सेहत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत है।

रविवार दोपहर को अचानक में मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जांच पड़तताल में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। साथ ही ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था।

बतादें कि मुलायम सिंह यादव को जून में मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। वहीं पिता मुलायम सिंह यादव की सेहत बिगड़ने की खबर पाकर अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।