Saturday, March 14, 2026
Home देश मैगी खाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब नूडल्स खाना पड़ेगा महंगा,...

मैगी खाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब नूडल्स खाना पड़ेगा महंगा, जानिए

301

नई दिल्ली। महंगाई ने आम आदमी का बजट ब‍िलकुल ह‍िला कर रख द‍िया है। देशभर में पहले से ही महंगाई चरम पर है। फ‍िलहाल का आलम तो ये है कि हर किसी चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई को लेकर ही अब इस बीच एक बड़ी खबर आई है।

दरअसल एक बार फिर से आम जनता को महंगाई को एक और झटका लगा है। दरअसल अब कॉफी और चाय महंगी हो गयी है और इसी के साथ सबकी चाहनेवाली मैगी के भी दाम बढ़ गए हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर (एचयूएल) और नेस्ले ने अपने कई प्रोडक्टस की कीमत में बढ़ोतरी की है। चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च यानी आज से बढ़ा दी गई हैं।

हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा है कि लागत बढ़ने की वजह से इन चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं। नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होंगे। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

गौरतलब है कि फरवरी 2022 में डब्‍लूपीआई के 11.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था जबकि यह अपने अनुमान के मुकाबले कुल 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 13.11 फीसदी पर है। महीने दर महीने आधार पर फरवरी 2022 में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 9.55 फीसदी से घटकर 8.47 फीसदी पर रही है जबकि इसी अवधि में प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर 13.87 फीसदी से घटकर 13.39 फीसदी पर रही है।