Thursday, March 12, 2026
Home Breaking मोहम्मद शमी के Video Post से भड़की हसीन जहां, लगाया गंभीर आरोप

मोहम्मद शमी के Video Post से भड़की हसीन जहां, लगाया गंभीर आरोप

105

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल ही में अपनी बेटी से लंबे समय बाद मिले थे। इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में देखने को मिल रहा था कि शमी अपनी बेटी के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शमी ने लिखा था, “जब मैंने उसे लंबे समय के बाद दोबारा देखा तो समय थम गया। मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा प्यार करता हूं, बेबो।” शमी के इस इमोशनल पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद क किया। हालांकि अब उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

हसीन जहां ने आनंदबाजार डॉट कॉम से कहा, “यह सिर्फ दिखावे के लिए है। मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है। नए पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसलिए वह अपने पिता से मिलने गई थी, लेकिन शमी ने हस्ताक्षर नहीं किए। वह अपनी बेटी को लेकर शॉपिंग मॉल गए। जिस कंपनी के लिए शमी विज्ञापन करते हैं, वह उसे वहां ले गए।

मेरी बेटी ने उस दुकान से जूते और कपड़े खरीदे। शमी को वहां से कुछ भी खरीदने पर पैसे नहीं देने पड़ते। इसलिए उसे वहां ले जाया गया। मेरी बेटी को गिटार और कैमरा चाहिए था, उन्होंने उसे वह सामान नहीं खरीदा।” रिपोर्ट के अनुसार हसीन जहां ने आगे कहा, “शमी कभी मेरी बेटी के बारे में नहीं पूछते। शमी केवल अपने में ही व्यस्त रहते हैं। वह उससे एक महीने पहले ही मिले थे, लेकिन तब उन्होंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया। मुझे लगता है कि अब उनके पास पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड कर दिया।”