Saturday, May 9, 2026
Home Breaking युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80 प्रतिशत झुलसा, हालत...

युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80 प्रतिशत झुलसा, हालत गंभीर

35

The Duniyadari: Bilaspur – जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचाने की कोशिश की और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पहले फुटेज में युवक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहा है।

वहीं दूसरे फुटेज में वह अपनी बाइक सड़क किनारे रोककर खुद पर पेट्रोल छिड़कते हुए और आग लगाते हुए नजर आता है। आग लगते ही युवक दर्द से तड़पते हुए सड़क पर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान पौसरी गांव निवासी मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मदाह की कोशिश के कारणों का पता लगाया जा रहा है।