Thursday, March 12, 2026
Home देश यूपी विधानसभा चुनाव: घोरावल में छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस...

यूपी विधानसभा चुनाव: घोरावल में छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

267

सोनभद्र। छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को सोनभद्र जिले के घोरावल में कांग्रेस की महिला बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी दूरभाष पर बात की और चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान के बारे में विचार विमर्श किया। घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर क्षेत्र के राजघराने से संबंध रखती हैं, उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोनभद्र जिले का प्रभार दिया गया है। वे पूरे जिले में प्रत्याशियों के साथ जोर-शोर से अपने अभियान में जुटे हैं। इसी के तहत आज घोरावल में एक सभा में लोगों को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया।