Friday, July 24, 2026
Home Breaking रथयात्रा पर यात्रियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा स्पेशल...

रथयात्रा पर यात्रियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, खाली बर्थ का उठाएं लाभ

33

The Duniyadari: Raipur– रथयात्रा के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने बताया है कि इन विशेष ट्रेनों में फिलहाल कई बर्थ खाली हैं, जिनका लाभ उठाकर यात्री आरामदायक यात्रा कर सकते हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से बचने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों और बर्थ का उपयोग करें। इससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिलेगी और अन्य ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

रेलवे के अनुसार, टिकट बुक कराने से पहले यात्री अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों या आईआरसीटीसी के माध्यम से सीटों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा यात्री RailOne ऐप के जरिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने, पीएनआर स्टेटस देखने, ट्रेन की लाइव लोकेशन, कोच पोजिशन सहित कई अन्य रेलवे सेवाओं का भी लाभ आसानी से ले सकते हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि यात्रियों की मांग और बुकिंग की स्थिति के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।