Friday, July 3, 2026
Home Breaking राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में बोले सीएम साय: सहकारिता से ही बनेगा...

राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में बोले सीएम साय: सहकारिता से ही बनेगा समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़

4

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सहकारिता को ग्रामीण विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध किसान, सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना मजबूत सहकारिता व्यवस्था के जरिए ही साकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे ‘सहकारी सप्ताह’ के तहत यह सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सहकार प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त करने वालों, तेंदूपत्ता संग्राहकों तथा वनधन समितियों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ का अभियान किसानों, पशुपालकों, मछुआरों, बुनकरों और लघु वनोपज संग्राहकों के लिए नए अवसर और बेहतर आय का माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव मानते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर गांव और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।