The Duniyadari: कोरबा- राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को कटघोरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग और निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उनके सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने नवदंपतियों को सम्मान स्वरूप प्रति जोड़ा पाँच हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की। उनके इस निर्णय से समारोह में मौजूद लोगों ने खुशी जताई।
इस दौरान कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का माहौल देखने को मिला, जहां नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।















