Friday, July 10, 2026
Home देश राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी राहुल की भारत...

राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, जमीनी ह‍कीकत की भी लेंगे जानकारी

284

Rahul’s Bharat Jodi Yatra will cover a distance of about 500 km in Rajasthan, will also know about the ground reality

जयपुर।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कांग्रेस कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसमें राजस्थान को भी शामिल किया गया है।

राजस्थान में यह यात्रा झालावाड़ से शुरू होकर कुल 6 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा से चुनाव से पहले राहुल गांधी को राजस्थान में पार्टी की जमीनी हकीकत को भी देखने का मौका मिलेगा। अक्टूबर-नवंबर में यह यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। चुनावी साल से पहले छह जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को सियासी मायनों के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है।

राहुल गांधी की इस यात्रा में राजस्थान से चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे। यात्रा के रूट में हर दिन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंग्स होंगी। इनमें राहुल गांधी के भाषण होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

राजस्थान में आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल को यात्रा के कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इस यात्रा में स्थानीय लोगों से राहुल खुद बात करेंगे। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के मन की बात भी जानेंगे।