Thursday, March 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री ने हरेली की दी शुभकामनाएं…प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली...

राजस्व मंत्री ने हरेली की दी शुभकामनाएं…प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना…

216

कोरबा।राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हरेली उत्सव (पर्व) का विशेष महत्व है। इस पर्व पर किसान अपने कृषि उपकरणों और कृषि कार्य में सहयोग करने वाले पशुओं की पूजा-अर्चना कर अच्छे फसल की कामना करते हैं।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरेली उत्सव पर्व के अवसर पर किसानों, व्यापारी बंधुओं सहित प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।