Tuesday, August 11, 2026
Home Breaking राज्यपाल ने गरियाबंद में आश्रय स्थल संचालन के लिए दिये एक लाख...

राज्यपाल ने गरियाबंद में आश्रय स्थल संचालन के लिए दिये एक लाख रूपये स्वेच्छा अनुदान राशि

228

The Duniyadari: गरियाबंद- राज्यपाल रमेन डेका द्वारा 27 जनवरी 2025 को गरियाबंद प्रवास के दौरान आश्रय स्थल गरियाबंद के संचालन की सराहना की गई। उन्होंने इस दौरान आश्रय स्थल के उपयोगिता को देखते हुए इसके संचालन में सहयोग के लिए एक लाख रूपये नगर पालिका परिषद गरियाबंद को स्वेच्छा अनुदान के रूप में दिये जाने की घोषणा की।

इसके फलस्वरूप 27 फरवरी 2025 को राज्यपाल श्री डेका द्वारा राजभवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश कुमार चंद्रा को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत शहरी बेघरो को आश्रय योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद गरियाबंद में संचालित सर्वसुविधा युक्त आश्रय स्थल का संचालन राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद के द्वारा 01 मार्च 2022 से किया जा रहा है।

उक्त सर्वसुविधा युक्त आश्रय स्थल में लगभग 9855 निम्न आय वर्ग के लोग रह चूके है, एवं समय-समय पर अनेक शहरी बेघरों को आश्रय दिया जा चुका है। इससे क्षेत्र एवं जिला के जरूरतमंद लोग लाभांवित हो रहें है।