Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ राधाकृष्ण शिक्षा समिति में शिक्षक दिवस पर पुस्तक “तुम अपने हो” का...

राधाकृष्ण शिक्षा समिति में शिक्षक दिवस पर पुस्तक “तुम अपने हो” का विमोचन

284

The Duniyadari : नवागढ़  :- शिक्षक दिवस के अवसर पर राधाकृष्ण शिक्षा समिति में एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के प्राचार्य डॉ. ऋत्विज तिवारी की प्रथम कृति “तुम अपने हो” का भव्य विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के डायरेक्टर डॉ. श्री विनोद अग्रवाल एवं डायरेक्टर मैडम डॉ. श्रीमती अन्नपूर्णा अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त शिक्षा संकाय के शिक्षकगण और विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पुस्तक विमोचन के दौरान वक्ताओं ने प्राचार्य डॉ. तिवारी की साहित्यिक प्रतिभा और उनकी रचनात्मक दृष्टि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए एक विशेष उपहार है बल्कि विद्यार्थियों और समाज के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगी।

शिक्षक दिवस जैसे पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम संस्था के लिए ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ. तिवारी ने कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन और अनुभवों की झलक है, जिसे वे समाज और विद्यार्थियों के साथ साझा करना चाहते हैं। किताब सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।