Thursday, October 22, 2026
Home Breaking मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, वजह…मछली सब्जी

मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, वजह…मछली सब्जी

268

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

घटना राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा की है, जहां आरोपी बेटे कमलेश नंदे (35 वर्ष) और उसकी मां चंदा नंदे (55 वर्ष) के बीच मछली सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कमलेश नंदे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।