Friday, November 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने किया स्वागत

रायपुर पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने किया स्वागत

402

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. गृहमंत्री शाह का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अमित शाह अभी प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी के आला नेताओं के साथ बैठक करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी हो सकती है. शेड्यूल के अनुसार, अमित शाह अभी प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी के आला नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं 2 सितंबर को दीनदयाल ऑडिटोरियम में सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे. इसके अलावा 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे अमित शाह सरायपाली पहुंचेंगे और जनजातीय सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.